फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   44 boxes of liquor caught, two arrested

Roorkee News: 44 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
44 boxes of liquor caught, two arrested
पिरान कलियर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इनोवा गाड़ी से 44 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने इनोवा सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब निकाय चुनाव में इस्तेमाल के लिए जाई जा रही थी। शराब हरियाणा से लाई गई थी। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंगलवार रात को इमलीखेड़ा भगवानपुर रोड पर एक इनोवा कार आती दिखाई दी। इसका पीछा करते हुए भगवानपुर बॉर्डर स्थित कलालहटी के पास रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने इनोवा की गति बढ़ा दी और पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इमलीखेड़ा इनोवा को पकड़ लिया।
विज्ञापन



दो व्यक्तियों को इनोवा कार समेत गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने से 44 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह शराब हरियाणा से लेकर आ रहे थे। नगर निकाय चुनाव में चुनाव को लेकर यह शराब मंगवाई गई थी। शराब अलग-अलग प्रत्याशियों को देने के लिए लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने सनी व पारस निवासी ग्राम खेड़ी थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा है। एक आरोपी शुभम निवासी थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed