फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विधिविधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

विधिविधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विधिविधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कायस्थ सभा के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विधिविधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

रेलवे स्टेशन स्थित शिवमंदिर में कायस्थ सभा, रुड़की की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का चोला बदलने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक आरती में सभी ने भागीदारी की। समाजसेवी मधुराका सक्सेना ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए युवाओं को आगे आना होगा और प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद से समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज कलम के सिपाही हैं और शिक्षा हमारा हथियार है। इस हथियार के बल पर ही समाज को एक नई पहचान दी जा सकती है। कार्यक्रम को सुनील सक्सेना, नवनीत वर्मा, मोहन सक्सेना, प्रमोद भटनागर आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डा. अजय सक्सेना, दीपक माथुर, बीपी सक्सेना, राजीव भटनागर, रविंद्र जौहरी, मनोज सक्सेना, फुलेंद्र दास, नवनीत वर्मा, सुरेंद्र भटनागर, डॉक्टर शिशिर सिंहा, डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डॉ अतुल भटनागर, श्यामलाल सक्सेना, रीति वर्मा, रंजना भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed