{"_id":"68963f87e02d1d02de0d24c7","slug":"41-thousand-cheated-on-the-pretext-of-cancellation-of-online-order-roorkee-news-c-5-1-drn1027-759040-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऑनलाइन ऑर्डर निरस्त होने का झांसा देकर 41 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऑनलाइन ऑर्डर निरस्त होने का झांसा देकर 41 हजार ठगे
विज्ञापन
ऑनलाइन आर्डर निरस्त होने का झांसा देकर दोबारा ऑर्डर कराने के नाम पर पीड़िता से 41 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एक लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से रकम साफ हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी पूनम ने शिकायत की। पीड़िता ने सात दिन पहले ऑनलाइन कुछ कपड़े मंगाने के लिए ऑर्डर किए थे जो 13 अगस्त तक आने थे। इससे पहले ही बृहस्पतिवार को पीड़िता के पास एक फोन आया। उसने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से बताया। ठग ने पीड़िता का ऑर्डर निरस्त होने की बात कही।
दोबारा आर्डर करने के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करने को कहा। महिला को झांसे में लेकर उसने एक लिंक भेजा। उसके कहने पर पीड़िता ने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 41 हजार रुपये कट गए। ये देखते ही महिला ने पुलिस से शिकायत की।