फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   400 bags of urea fertilizer reached Landhaura Instrument Cooperative Society

Roorkee News: लंढौरा साधन सहकारी समिति में पहुंची 400 बोरी यूरिया खाद

Thu, 09 Jan 2025 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
400 bags of urea fertilizer reached Landhaura Instrument Cooperative Society
काफी अंतराल के बाद लंढौरा साधन सहकारी समिति पर भी खाद पहुंच गई। इसे खरीदने के लिए किसान पहुंचे। समिति कर्मचारी मृगेंद्र सिंह ने किसानों को लाइन से खाद लेने का आग्रह किया। दोपहर एक बजे तक 300 बोरी यूरिया खाद किसानों में बांट दी गई थी। किसान गोविंद सिंह ने बताया कि फसलों के लिए एनपीके खाद की जरूरत थी। बड़ी मशक्कत के बाद खाद मिल पाई। उधर, बंजारेवाला स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड में बुधवार को दो गाड़ियों में खाद के 700 बोरे पहुंचे हैं। शाम के समय गोदाम में बोरे उतारे गए। इन्हें बृहस्पतिवार से बिक्री करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




गन्ना समिति के गोदामों में स्टॉक पूरा

भलस्वागाज स्थित खाद गोदाम पर भी यूरिया का स्टॉक पूरा कर दिया गया है। वहीं इकबालपुर गन्ना समिति के रुड़की स्थित खाद गोदाम पर यूरिया की पूर्ति की गई है लेकिन इकबालपुर गोदाम पर यूरिया खाद नहीं रखवाया गया है। किसान राजपाल सिंह, संजय व प्रदीप आदि ने गोदाम में यूरिया आने पर हर्ष जताया है। इकबालपुर गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी ने बताया कि इस समय भलस्वागाज गांव के खाद गोदाम में यूरिया उपलब्ध करवा दिया गया है। किसान जरूरत के मुताबिक यूरिया खाद कार्यालय खुलने के समय ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed