{"_id":"7fa63ff1f03939d39892e8fd22677806","slug":"40-year-old-friend-were-later-strung-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल बाद मिलकर भावुक हुए पुराने दोस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 साल बाद मिलकर भावुक हुए पुराने दोस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आईआईटी रुड़की में एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से आयोजित रूबी और कोरल जुबली एलुमनी मीट-2015 के अंतर्गत 35 और 40 वर्ष पूर्व पासआउट हुए छात्रों ने मिलकर एक दूसरे के साथ यादें ताजे की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
संस्थान के एलबीएस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिट एंड टारगेट, म्यूजिकल चेयर और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हिट एंड टारगेट प्रतियोगिता में इंदु जैन प्रथम, मिनी चौबे द्वितीय और ममता गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रेखा गुप्ता प्रथम, अनिता गुप्ता द्वितीय और अनीता जैन तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा क्रिकेट प्रतियोगिता में बेस्ट फील्डर का अवार्ड मुकुल भार्गव और राजेश श्रीवास्तव को मिला। जबकि पवन शर्मा और प्रवेश कुमार बेस्ट बल्लेबाज, एसके घोष और रुचिर स्वरूप बेस्ट गेंदबाज व अरविंद भारती और राजपाल त्यागी बेस्ट आलराउंडर घोषित किए। इस दौरान भूतपूर्व छात्रों ने एक दूसरे के साथ बीताए दिनों को याद किया। पुराने दोस्तों से सालों बाद मिलने पर कुछ लोग भावुक भी दिखे।
विज्ञापन