{"_id":"629cef51c09ba55914646258","slug":"4-ex-employees-arrested-for-stealing-lakhs-from-factory-roorkee-news-drn4137661120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से लाखों की चोरी में 4 पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से लाखों की चोरी में 4 पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फैक्टरी से लाखों की कीमत का केमिकल और अन्य सामान चोरी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम चौल्लीशहाबुद्दीन के पास अमोरवेट नाम से दवा फैक्टरी है। मैनेजर अश्वनी गर्ग ने तीन जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि फैक्टरी से 29 मई को चोरों ने लाखों के केमिकल, एक एसी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर कैद हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान की तो पता चला कि वह फैक्टरी में ही काम करते थे। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए घर पर दबिश दी लेकिन वह गायब मिले।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम कोलकी, थाना गागहेलड़ी जिला सहारनपुर के पास से शनिवार रात चोरी का सामान लोडर में भरकर बेचने जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान शैलेंद्र निवासी दुर्गा कालोनी, थाना सदर जिला सहारनपुर, अंकित निवासी ग्राम सांपला गुर्जर, थाना सरसावा जिला सहारनपुर, प्रवीण कुमार निवासी ग्राम रणमनपुर, थाना नागल जिला सहारनपुर, दिलदार निवासी ग्राम कोलकी, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। एक साथी देवी कुमार निवासी ग्राम रणमनपुर, सहारनपुर फरार चल रहा है। पांचों फैक्टरी के पूर्व कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 24 पेटी केमिकल, 96 बोतल केमिकल और अन्य सामान बरामद किया गया है। चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। लोडर वाहन को सीज कर दिया गया है।