फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   36-bed Kovid ward to be built in civil hospital

सिविल अस्पताल में बनेगा 36 बेड का कोविड वार्ड

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
36-bed Kovid ward to be built in civil hospital
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने 36 बेड का कोविड वार्ड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, सिविल अस्पताल में चल रहे महिला वार्ड को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल रुड़की क्षेत्र में सामने आने वाले कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन के साथ ही जरूरत पड़ने पर हरिद्वार के कोविड केयर सेंटरों में भेजा जा रहा है। वहीं, रुड़की में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल रुड़की में भी कोरोना मरीजों को भर्ती करने की योजना है। इसके लिए अस्पताल में अलग से कोविड वार्ड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को सिविल अस्पताल में संचालित महिला वार्ड को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब महिला वार्ड में छह बेड का कोविड वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें कोरोना संक्रमित होने वाली गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा 36 बेड का अलग से कोविड वार्ड बनाने का काम भी चल रहा है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कोविड वार्ड बनाने के आदेश नहीं मिले हैं, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल प्रबंधन कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए पुख्ता तैयारियां करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed