{"_id":"5c8fe171bdec22140f075a1b","slug":"31552933233-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकडिय़ों के नीचे दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकडिय़ों के नीचे दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। ट्रैक्टर-ट्राली में भरी लकड़ियों के नीचे दबकर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के लखनौता चौराहे के पास से पॉपुलर की लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रही थी। ट्रैक्टर बालेश कुमार निवासी बास्तम, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर चला रहा था। पुल पर चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर का एक पहिया निकल गया। इससे ट्राली में भरी लकड़ी ट्रैक्टर चालक बालेश के ऊपर आ गिरी। घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बामुश्किल लकड़ियों के नीचे से बालेश को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मामले की जानकारी दी है।