{"_id":"5c65b35fbdec22738335f594","slug":"31550168927-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएम ने अंग्रेजी शराब के ठेके और विभागों में की ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएम ने अंग्रेजी शराब के ठेके और विभागों में की ताबड़तोड़ छापेमारी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने शुक्रवार को अंग्रेजी शराब के ठेके समेत कई विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान भारी अनियमितता पाए जाने पर जवाब मांगा गया है। वहीं पीडब्लूडी में तीन अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा सेवायोजन कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन खराब पाई गई, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए। वहीं रोडवेज स्टैंड के बाहर अतिक्रमण को लेकर 22 हजार रुपये का जुर्माना काटा गया। इसके अलावा रोडवेज के बाहर टैक्सी स्टैंड लगाने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही एक फल विक्रेता की ओर से अनधिकृत रूप से कई सामानों की बिक्री किए जाने के मामले की जांच की गई।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों में औचक छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने रुड़की रोडवेज के सामने अंग्रेजी शराब के ठेके की जांच की तो पाया कि स्टॉक रजिस्टर मेंटेंड नहीं है। जेएम खंडेलवाल ने बताया कि ठेके में रखी शराब की एवज में कर्मचारी आबकारी गोदाम का गेट पास भी नहीं दिखा पाए। इसे भारी अनियमितता मानते हुए आबकारी विभाग को जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जेएम ने पीडब्लूडी कार्यालय में छापा मारा। जेएम नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम, प्रधान सहायक ललिता तथा प्रशासनिक अधिकारी संसार सिंह अनुपस्थित थे। इसके चलते तीनों से स्पष्टीकरण तलब कर अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद जेएम ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के यहां छापा मारा। जेएम ने यहां छह लोगों का 22 हजार का जुर्माना काटा। इसके बाद जेएम ने रोडवेज के बाहर टैक्सी यूनियन के कार्यालय की जांच की। जेएम ने कहा कि हाईवे पर अनधिकृत रूप से कार्यालय खोला गया, जबकि यूनियन के लोगों ने कहा कि वे सालों से यहां पर काबिज हैं। इसके बाद जेएम ने हाईवे से कार्यालय को हटाकर रोडवेज के भीतर कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जेएम ने एक फल विक्रेता की ओर से बिना अनुमति के बेचे जा रहे सामन के बाबत की गई शिकायत पर जांच की। जेएम ने शिकायतकर्ता और फल विक्रेता को अपना पक्ष रखने और कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा।