फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   3034 people were vaccinated

3034 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

Wed, 02 Feb 2022 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
3034 people were vaccinated
रुड़की स्थित एक सेंटर पर वैक्सीनेशन करवाने के लिए खड़े लोग। - फोटो : ROORKEE
स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 3034 लोगों का टीकाकरण किया। इसमें जहां सबसे कम 18 प्लस वाले पहली डोज लगवाने पहुंचे तो वहीं इसी वर्ग में दूसरी डोज लगवाने के लिए 1856 लोग पहुंचे। इसके अलावा स्कूलों में भी किशोरों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न स्कूलों में किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए शिविर लगाए। इसके अलावा शहर के शहरी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र और अन्य जगह भी केंद्र बनाए गए थे। एक दिन पहले लगाए गए शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 3200 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं बुधवार को भी शहर के विभिन्न जगह लगे केंद्रों में 3034 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। शहरी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि किशोरों को पहली डोज लगने के बाद अब दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। बुधवार को 735 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही स्कूलों में 141 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। 209 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed