फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   290 students were absent in the high school science examination, 5042 appeared for the exam

Roorkee News: हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में 290 छात्र रहे अनुपस्थित, 5042 ने दी परीक्षा

Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
290 students were absent in the high school science examination, 5042 appeared for the exam
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा रुड़की विकासखंड के 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कुल 5042 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा। 290 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शनिवार को हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा कराई गई। 170 छात्र और 120 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई और उड़नदस्तों की टीमें भी लगातार निरीक्षण करती रहीं ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और नकल विहीन वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा प्रभारी तुषार चौहान ने बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई। प्रशासन की सतर्कता और केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी के चलते परीक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed