{"_id":"703fee4231e3eba8569bd472078bfaee","slug":"29-personnel-oedered-to-leave-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 कर्मियों को नौकरी छोड़ने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 कर्मियों को नौकरी छोड़ने का आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के मंगलौर में उत्तम शुगर मिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पा चुके 43 कर्मचारियों पर मिल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से कानूनी कार्रवाई के डर से 14 कर्मियों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। जबकि बाकी बचे 29 कर्मियों को 30 नवंबर तक हटा दिया जाएगा। इस बाबत मिल प्रबंधन की ओर से संबंधित कर्मियों को हटाए जाने के नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबधित परीक्षा बोर्ड व विश्वविद्यालयों से कराए जाने के दौरान 48 कर्मचारियों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी संबधित संस्थाओं ने दी थी। इस पर मिल प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों को लिखित सूचना देकर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के ठीक होने की पुष्टि कराने को कहा। इसके बाद पांच कर्मचारियों ने अपने प्रमाणपत्र वैध होने की पुष्टि करा दी।
विज्ञापन
बाकी 43 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया गया था। इनमें से 14 कर्मियों ने तो मुकदमा दर्ज होने के भय से खुद ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। बचे हुए 29 कर्मियों को 30 नवंबर तक नौकरी छोड़नी होगी नहीं तो मिल प्रबंधन उन्हें संस्थान से बाहर का रास्ता दिखा देगा। मिल के उपाध्यक्ष वीके गुप्ता के अनुसार ज्यादातर कर्मियों को दिया गया समय समाप्त होने के होने के बाद नौकरी से हटा दिया गया है। बाकी को 30 नवंबर तक हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन