Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   250 poll kiosks removed from city for second day

Roorkee News: शहर से दूसरे दिन भी हटाए गए 250 पोल कियोस्क

Wed, 14 Jan 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
250 poll kiosks removed from city for second day
विज्ञापन बोर्ड को उतारती नगर निगम की टीम - स्वयं
टेंडर अवधि समाप्त होने के बावजूद शहर में अवैध रूप से लगाए गए पोल कियोस्क के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों में 250 से अधिक पोल कियोस्क उखाड़ दिए। लगातार दूसरे दिन की कार्रवाई से अवैध विज्ञापन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में निगम की ओर से 1300 पोल कियोस्क निर्धारित हैं लेकिन वर्तमान में किसी भी विज्ञापन कंपनी को इनका वैध टेंडर आवंटित नहीं है। इससे पहले देहरादून की एक विज्ञापन कंपनी को 33 लाख रुपये में पोल कियोस्क का ठेका दिया गया था जिसकी अवधि 31 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन




अब फिर से ई-टेंडर जारी किया गया है जिसमें कई कंपनियों ने भागीदारी की है लेकिन अभी किसी भी कंपनी के नाम पर टेंडर नहीं है। बावजूद इसके शहर पोल कियोस्क से अटा पड़ा है। विज्ञापनों की भरमार है। इसमें स्कूलों के भी सैकड़ों विज्ञापन के बोर्ड टंगे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को अवैध विज्ञापनों के जरिये लाखों रुपये की चपत लगाई जा चुकी है। मंगलवार को कर अधिकारी गिरीश सेमवाल के नेतृत्व में निगम की टीम ने बोर्ड उतारने का अभियान शुरू किया था। पहले दिन करीब 300 पोल कियोस्क हटाए गए। बुधवार को भी जेसीबी की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक पोल कियोस्क उखाड़े गए। वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि शहर भर से अवैध बोर्ड हटाए जाने तक अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन बोर्ड को उतारती नगर निगम की टीम - स्वयं

विज्ञापन बोर्ड को उतारती नगर निगम की टीम - स्वयं

विज्ञापन बोर्ड को उतारती नगर निगम की टीम - स्वयं

विज्ञापन बोर्ड को उतारती नगर निगम की टीम - स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed