{"_id":"67ba196236b3d19a940c05c5","slug":"250-kg-meat-recovered-from-sugarcane-field-roorkee-news-c-5-1-drn1027-625982-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ने के खेत से 250 किलो मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ने के खेत से 250 किलो मांस बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने संरक्षित पशु कटान की शिकायत पर गन्ने के खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं समेत छह आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में मांस भी बरामद किया है। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी में पुलिस को शुक्रवार रात एक गन्ने के खेत में संरक्षित पशु का कटान करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर पुलिस ने गन्ने के खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को देखकर दो महिलाओं समेत छह आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही खेत से 250 किलो मांस, कटान के उपकरण समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि मौके से जावेद निवासी गांव जौरासी जबरदस्तपुर को गिरफ्तार किया गया है। अमजद, परवेज, इमरान, नवाजिस, अंजुम और बुशरा निवासी जौरासी मौके से फरार हो गए। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।