फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   24 trains passing through Roorkee-Laksar will remain canceled till March 6.

Roorkee News: रुड़की-लक्सर से गुजरने वाली 24 ट्रेनें छह मार्च तक रहेंगी रद्द

Thu, 09 Jan 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 trains passing through Roorkee-Laksar will remain canceled till March 6.
जम्मूतवी रेलवे मंडल यार्ड में रिमाॅडलिंग का काम होने से रेलवे ने लक्सर, रुड़की होकर जम्मूतवी की ओर आने-जाने वाली 24 ट्रेनें 15 जनवरी से 6 मार्च तक अलग- अलग तारीख में रद्द की गई हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को जम्मूतवी से पहले के स्टेशनों पर शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है।
विज्ञापन


जम्मूतवी स्टेशन पर 15 जनवरी से 20 फरवरी तक प्री नॉन इंटरलाकिंग और इसके तुरंत बाद 21 फरवरी से 6 मार्च तक नॉन इंटरलाकिंग का काम होगा। 50 दिन के इस मेगा ब्लॉक की अवधि में लक्सर-रुड़की-जम्मूतवी रूट की 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे मुख्यालय के आदेश के मुताबिक जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 15 जनवरी से 6 मार्च तक और सूबेदार गंज मुंबई-एमसीटीएम ऊधमपुर, सुपरफास्ट ट्रेन 15 जनवरी से 5 मार्च तक जम्मूतवी जाने के बजाय पठानकोट तक ही जाएंगी।
विज्ञापन




साथ ही ये ट्रेनें अगले दिन वापसी का सफर भी पठानकोट से शुरू करेंगी। हावड़ा-देहरादून, हिमगिरी एक्सप्रेस 14 जनवरी से 28 फरवरी तक, गोरखपुर-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस 20 जनवरी से 24 फरवरी तक, भागलपुर-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस 16 जनवरी से 27 फरवरी तक, गुआहाटी- जम्मूतवी, लोहित एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी तक, गुआहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 15 जनवरी से 26 फरवरी तक, सूबेदारगंज-एमसीटीएम ऊधमपुर, सु़परफास्ट 14 जनवरी से 4 मार्च तक जम्मूतवी से दो स्टेशन पहले विजयपुर में ही रुक जाएंगी। वापसी में भी ये ट्रेनें विजयपुर से ही चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें की गईं रद्द-

-पटना-जम्मूतवी-पटना, अर्चना एक्सप्रेस- 14 जनवरी से 5 मार्च

सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 24, 26 फरवरी, 3 व 5 मार्च

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या, वीकली एक्सप्रेस- 22 जनवरी से 5 मार्च

जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी सुपरफास्ट- 5 फरवरी से 7 मार्च

बरौनी-जम्मूतवी बरौनी, मौर्यध्वज एक्सप्रेस- 9 फरवरी से 2 मार्च

जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस- 2 व 3 मार्च

काठगोदाम-जम्मूतवी-काठगोदाम, गरीब रथ एक्सप्रेस- 2 व 4 मार्च

कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस- 1 से 6 मार्च

हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा, हिमगिरी एक्सप्रेस- 1, 3, 4, 6 मार्च

गोरखपुर-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस- 3 मार्च

जम्मूतवी-गोरखपुर, अमरनाथ एक्सप्रेस- 4 मार्च

गुआहाटी-जम्मूतवी-गुआहाटी, लोहित एक्सप्रेस- 3 व 5 मार्च

श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी, वीकली एक्सप्रेस- 16 फरवरी से 7 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed