{"_id":"5c51eb98bdec2273ac45df8b","slug":"21548872600-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े सभी बच्चे: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े सभी बच्चे: सांसद
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन हो। तभी बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर प्रदेश का नाम देश और विश्व में रोशन करेंगे। इस दौरान बच्चों के बीच पंद्रह प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें सभी छह ब्लॉक के बच्चों ने भाग लिया।
बुधवार को भगवानपुर के आरएनआई इंटर में सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सपनों की उड़ान कार्यक्रम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। मुख्य शिक्षाधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा व जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने भी बालिकाओं का हौसला बढ़ा। इस दौरान सभी छह ब्लॉक की 325 बालिकाओं ने विभिन्न पंद्रह प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद प्रतियोगिताओं में अव्वल बालिकाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली बालिकाओं को अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी भिक्कम सिंह, उप शिक्षाधिकारी कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य अशोक रतूडी, क्रिसलय सैनी, राजेश आर्य, अशोक आर्य, प्रीतम सिंह, हरि सिंह, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।