फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घाड़ क्षेत्र में गुलदार की दहशत, बछड़े को निवाला बनाया

घाड़ क्षेत्र में गुलदार की दहशत, बछड़े को निवाला बनाया

Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
घाड़ क्षेत्र में गुलदार की दहशत, बछड़े को निवाला बनाया
भगवानपुर। क्षेत्र में देर रात एक गोशाला में गुलदार घुस गया। गुलदार के घुसते ही पशुओं ने रंभाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो गुलदार को देखते ही उनके होश उड़ गए। इस दौरान गुलदार ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। गुलदार कहीं उन पर हमला न कर दे, इस डर से एकाएक ग्रामीण पहले तो घरों में घुस गए। इसके बाद लाठी डंडे और जलती मशाल लेकर गुलदार को बमुश्लि भगाया। गुलदार के सक्रिय होने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इनायतपुर गांव के चंद्रभान की गोशाला में पांच पशु बांधे हुए थे। मंगलवार रात बारह बजे एक गुलदार गांव में घुस आया है। इस दौरान गुलदार चंद्रभान की गोशाला में घुस गया । गुलदार को देखते ही पशुओं ने जोर-जोर से रंभाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण गोशाला की ओर दौड़े, लेकिन गुलदार को देखते ही एकाएक पीछे हट गए और घरों में घुस गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मशाल और लाठी डंडे लेकर गुलदार का सामना किया। तब तक गुलदार एक बछड़े मार चुका था। गुलदार के गांव में घुसने के बाद दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान रीता देवी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल हलजौरा और कलालहटी में कई बार गुलदार घुसा था। जिससे गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। अब इनायतपुर गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed