{"_id":"5c8e9010bdec2214743f38ff","slug":"201552846864-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसों के कम फेरे के कारण लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसों के कम फेरे के कारण लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। रविवार को लक्सर में रोडवेज बसों के चक्करों की व्यवस्था चरमरा गई। इसके चलते यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। नाराज यात्रियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। वहीं रोडवेज अधिकारियों ने इसका कारण बसों का खराब होना बताया।
दरअसल, लक्सर कस्बे में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से लक्सर शुगर मिल गेट के निकट अस्थाई बस अड्डा बनाया गया है। पिछले कई दिनों से रोडवेज परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इसकी वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को रोडवेज बस में सफर करने पहुंचे यात्रियों को समय पर बस न मिलने के चलते भारी फजीहत झेलनी पड़ी। यात्री सुबह से ही रोडवेज के अस्थाई बस अड्डे पर खड़े हो गए। देर तक यात्री बस के आने का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार करने के बाद यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया, उन्होंने अस्थाई बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि परिवहन विभाग लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर कतई भी गंभीर नहीं है। खड़ंजा कुतुबपुर निवासी नूर अहमद ने बताया कि उसे किसी कार्य से हरिद्वार जाना था, वह सुबह नौ बजे से बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी बस नहीं आई। उधर लक्सर निवासी सत्यपाल का कहना था कि वह भी दस बजे से देहरादून जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ा हुआ है, लेकिन बस न होने की वजह से दिक्कत हो रही हैं।
इस रूट की बसों के खराब होने के चलते रविवार को लक्सर मार्ग पर दो बसें चलाई गई थी, लेकिन वह भी समय पर नहीं पहुंच सकी। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतें हुई। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
- श्याम सिंह चौहान, लक्सर रोडवेज कार्यालय प्रभारी