{"_id":"5bd8a1bdbdec22694b42b712","slug":"201540923837-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, खानपुर
प्रह्लादपुर गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी कांता देवी (46) पत्नी राजेंद्र कुमार मंगलवार सुबह खेतों की ओर गई थी। इसके बाद किसी ने महिला के परिजनों को जानकारी दी कि कांता का शव खेत में पड़ा है। इसके बाद महिला के परिजन उसके शव को घर ले आये। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह गोवर्धनपुर की ओर जा रहे थे। उन्होंने मृतक महिला के घर के बाहर खड़ी भीड़ देखकर मामले की जानकारी जुटाई। शक होने पर उन्होंने परिजनों से बातचीत की। खानपुर थानाध्यक्ष दिल मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।