{"_id":"5a78a5ad4f1c1bb3208b793c","slug":"201517856173-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद भी पूरा नहीं बन सका नारसन बढ़ेही मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद भी पूरा नहीं बन सका नारसन बढ़ेही मार्ग
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंगलौर(ब्यूरो)। नारसन-हरजौली-बढ़ेडी मार्ग के निर्माण का काम सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। आधा- अधूरा बना मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने से अट्ठारह गांव मोटर मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन की काफी सहूलियत मिलेगी।
वर्ष 2009 में नारसन से बढ़ेडी तक करीब 34 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण की मंजूरी तत्कालीन सरकार द्वारा दी गई थी। मंजूरी मिलने के दो साल बाद मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। सात साल बीत गए आज तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका। काम पूरा नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगला चीना ग्राम के गजेन्द्र सिंह व अजय और हरजौली के संजीव कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के बनने से ग्रामीणों को हरिद्वार व मुजफ्फरनगर सीधे जाने की सहूलियत मिल जाएगी। मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग रुड़की द्वारा कराया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक काजी निजामद्दीन का कहना है कि पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात कर सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा कराने का प्रयास कराया जाएगा।