{"_id":"5bdb4b56bdec2269377f77d6","slug":"191541098326-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही इजी डे की शाखा को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही इजी डे की शाखा को नोटिस
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सिविल लाइंस में हाल ही में खुली इजी डे की शाखा को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बिना लाइसेंस के इजी डे की शाखा संचालित हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है।
करीब दस दिन पहले रुड़की सिविल लाइंस में इजी डे की शाखा खुली थी। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने इजी डे की शाखा पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इजी डे की शाखा पर मिले कर्मचारियों से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जबकि खाद्य सामग्री बेचने के लिए विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। मगर नियमानुसार लाइसेंस मिलने तक खाद्य सामग्री को नहीं बेचा जा सकता है। इसके चलते विभागीय अधिकारियों ने इजी डे की शाखा को तीन दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।