फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1.83 lakh rupees stolen from accounts through Telegram app

Roorkee News: टेलिग्राम एप के जरिये खातों से उड़ाए 1.83 लाख रुपये

Sat, 17 Jan 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
1.83 lakh rupees stolen from accounts through Telegram app
साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है जहां टेलिग्राम मोबाइल एप के माध्यम से एक युवक के दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1.83 लाख की रकम निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टेलिग्राम मोबाइल एप के जरिये उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान ठगों ने उसे झांसा देकर उसकी बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से अलग-अलग किस्तों में कुल 1.83 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


जब खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तब अमन को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मोबाइल एप के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed