फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बेटियां किसी से कम नहीं, बोझ न समझे: हिना कौसर

बेटियां किसी से कम नहीं, बोझ न समझे: हिना कौसर

Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बेटियां किसी से कम नहीं, बोझ न समझे: हिना कौसर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति परम के रंग कर्मियों ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर की प्रधानाध्यापक हिना कौसर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को किसी से कम न समझे। नाटक मंडली के टीम लीडर योगाम्बर पॉली ने बताया कि नाटक का उद्देश्य समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों से लोगों को अवगत कराना है। साथ ही लोगों को समझाना है कि बेटी किसी पर बोझ नहीं है। वह भी सामाजिक जीवन का आधार है और बेटियों को भी समान का अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह एक सम्मान पूर्ण जीवन व्यतीत कर सके। शिक्षिका सुमन चौहान ने कहा कि जब तक समाज में मां-सास, बेटियों-बहुओं को सकारात्मक सोच की प्रेरणा नहीं देगी, तब तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना विकसित नहीं हो पाएगी। नुक्कड नाटकों के जरिए कलाकारों ने बालिका शिक्षा, कन्या भू्रण हत्या तथा मताधिकार आदि महत्वपूर्ण विषयों के बारे में लोगों को जागरूक किया। बाल मुस्कान सांस्कृतिक क्लब के प्रभारी शिक्षक संजय शर्मा वत्स ने कलाकारों को अभियान के शुभारंभ के तौर पर बालिका की कठपुतली भेंट की। नुक्कड़ नाटक में सुमित कुंवर, सुदीप, पारस रावत, प्रीति रावत, सोनाली रावत शामिल रहे। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अलाहुद्दीन, अनीता, नितिन कुमार, पंकज, इरफाना, छवि शर्मा, अफसाना, हसीना, अनम, इरफाना, सोनम, पूजा, इशरत जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed