फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   खुरपका, मुंहपका बीमारी, पशुपालन विभाग अलर्ट

खुरपका, मुंहपका बीमारी, पशुपालन विभाग अलर्ट

Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुरपका, मुंहपका बीमारी, पशुपालन विभाग अलर्ट
रुड़की/लक्सर। बदलते मौसम में पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

विभाग ने 28 टीमों का गठन कर टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। इस अभियान में दो टीमों को रिजर्व रखा गया है। 30 दिनों में टीकाकरण का काम खत्म होगा।
पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका और मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले में 28 टीमों का गठन किया गया है। दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। लक्सर तहसील के लक्सरी, अखोड़ा खुर्द, सादाबाद, नियामतपुर, रजबपुर, करनपुर, रगापुर, रायसी में कई पशु खुरपका और मुंहपका की बीमारी की चपेट में है। वहीं झबरेड़ा क्षेत्र के भक्तोंवाली गांव में भी कई पशु खुरपका की रोग की चपेट में हैं। रोग की रोकथाम करने के लिए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू कर दिया है। टीकाकरण अभियान के तहत जनपद में तीन लाख सात हजार पशुओं को टीकाकरण किया जाना है। पशुपालन विभाग के पास 4 लाख टीके उपलब्ध हैं। टीमों की ओर से 30 दिनों के भीतर टीकाकरण अभियान समाप्त किया जाएगा। इस अभियान में 4 माह से छोटे और गर्भित पशुओं को छोड़कर सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
कोट-
जिले में पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में तीन लाख सात हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। जो कि 30 दिन में पूरा किया जाएगा। इस काम के लिए 28 टीमों का गठन किया गया है।
बीसी कर्नाटक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed