फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सद्भावना से ही समाज को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है

सद्भावना से ही समाज को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है

Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सद्भावना से ही समाज को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है
लक्सर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि बिना एकता, अखंडता और सद्भावना की डोर को बांधे समाज को एक सूत्र में पिरोया जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले में भाजपा की ओर से सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए भारतीय जीवन मूल्यों स्थापित करना होगा। इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल ने कहा कि सहभोज के माध्यम से सामाजिक समरसता बढ़ती है। सहभोज कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राम सिंह बाल्मीकि, अमरीश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता, निखिल अग्रवाल, मोहित वर्मा, सचिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र निगम, सुबोध त्यागी, हिमांशु रिशु राजपूत, प्रशांत पराशर, पवन कपूर, सुरेशपेंटर, पूनम शर्मा, दीपक गुप्ता, आकाश चौधरी, विवेक शर्मा, दीपेंद्र चौधरी, विकास खटाना, निपेद्र चौधरी, सविता पंवार, संजना, दीपमाला कौशिक, पूनम शर्मा गौरव जिंदल, विपुल बंसल, हिमांशु गोयल, मनजीत बाल्मीकि, सत्येंद्र शर्मा,अश्वनी चौधरी, प्रणव शर्मा, प्रदीप आदि अनेक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed