{"_id":"5a74a8b14f1c1bff388b5fff","slug":"181517594801-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी की टीम ने खनन के पट्टों की खनन के आवंटित पट्टों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी की टीम ने खनन के पट्टों की खनन के आवंटित पट्टों की जांच
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भोगपुर गांव के पास गंगा में वन निगम के आवंटित पट्टों में अवैध खनन होने की सूचना पर दिल्ली से आई केंद्रीय जलवायु पर्यावरण मंत्रालय (एनजीटी) की टीम ने वन अधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ भोगपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया। टीम के साथ शिवानंद सरस्वती और सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे। भोगपुर और टांडा भागमल गांव के पास गंगा में वन निगम द्वारा खनन चुगान के खनन पट्टे आवंटित किए गए हैं। वन निगम के इन पट्टों में अवैध खनन होने की सूचना लगातार केंद्रीय जलवायु पर्यावरण मंत्रालय को मिल रही थी।
अवैध खनन होने की सूचना पर दिल्ली से आई एनजीटी की 10 सदस्यों की टीम ने प्रशासनिक एवं निगम के अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम भोगपुर गंगा में चल रहे वन निगम के आवंटित खनन पट्टो का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ शिवानंद सरस्वती और सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे। शिवानंद सरस्वती ने कहा कि वन निगम के अधिकारी की मिलीभगत से गंगा में वन निगम के आवंटित पट्टों में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। दिल्ली से आई एनजीटी की टीम ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजने की बात कही है। टीम के साथ उपजिलाधिकारी हरिद्वार मनीष कुमार, वन निगम के एसडीओ एनबी शर्मा, डीएलएम सोहनलाल, वन क्षेत्राधिकारी मयंक गर्ग पुलिस एवं प्रशासनिक टीम और ग्रामीण मौजूद थे।