{"_id":"6a3ec9b82902774c6a05f0c7","slug":"18000-people-spent-the-night-in-darkness-after-an-lt-line-cable-burst-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1004648-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एलटी लाइन की केबल फटने से 18 हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एलटी लाइन की केबल फटने से 18 हजार लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात रामनगर और गणेशपुर क्षेत्र में एलटी लाइन का केबल फटने से 18 हजार लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों को उमस और गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
रामनगर क्षेत्र में एलटी लाइन पर अत्यधिक लोड होने के कारण केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल में ब्लास्ट हो गया। इससे करीब 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रही।
क्षतिग्रस्त केबल को बदलने और लाइन की मरम्मत के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे जिससे लोगों को रातभर गर्मी व उमस में परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड के कारण केबल क्षतिग्रस्त हुई थी। कर्मचारियों की ओर से लाइन को बदल दिया गया है। गर्मी के चलते ओवरलोड बढ़ने के कारण केबल में आग लगने की घटना सामने आई है।