फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस के पहरे में निकाली आंबेडकर की शोभायात्रा

पुलिस के पहरे में निकाली आंबेडकर की शोभायात्रा

Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में निकाली आंबेडकर की शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

बढ़ेडी गांव में पुलिस के पहरे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकाली गई। बढ़ेडी गांव में एक रास्ते से शोभायात्रा निकालने को लेकर तनाव था। पुलिस ने शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकलवाकर राहत की सांस ली।
डॉ. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकालने के लिए बढ़ेडी गांव के कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन से अनुमति मांगी थी। स्थानीय प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। बताया जाता है कि गांव के एक समुदाय के कुछ लोग एक रास्ते से शोभायात्रा निकालने का विरोध कर रहे थे। इस पर लोगों ने आननफानन जिलाधिकारी और एसएसपी से अनुमति की मांग की थी। डीएम की ओर से अनुमति दी गई थी। वहीं, पुलिस को शांतिपूर्वक तरीके से शोभायात्रा निकलवाने के आदेश दिए थे। रविवार को बढ़ेडी गांव में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। साथ में भारी पुलिसबल भी रहा। सीओ डीएस रावत ने भी गांव का जायजा लिया। इस दौरान सीताराम, रामपाल, अरुण, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही भगवानपुर क्षेत्र के खुब्बनपुर, रुहालकी दयालपुर, सिकंदरपुर, चुडिय़ाला आदि गांव में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

डाडा जलालपुर में भी निकाली शोभायात्रा
भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। सभी को संविधान निर्माता के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पवन, लालचंद, सावन, कुलदीप, प्रवीण, सौराज, प्रमोद, शिव लाल, दीपक, विकास, सुमित व सुखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed