फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चिलचिलाती धूप में भी नहीं डिगे वोटरों के कदम

चिलचिलाती धूप में भी नहीं डिगे वोटरों के कदम

Fri, 12 Apr 2019 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में भी नहीं डिगे वोटरों के कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाता चिलचिलाती धूप में भी घंटों खड़े होकर लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनें। धूप के सामने मतदाताओं के कदम नहीं डिगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होते ही मतदाता मतदान केंद्रों की ओर चल पड़े। देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई, लेकिन गर्म मौसम होने के चलते मतदाता को दिक्कतें झेलनी पड़ी। तेज धूप में भी मतदाताओं का हौसला नहीं डिगा। सुल्तानपुर के शिक्षा राज इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदाता धूप में खड़े नजर आए। निरंजनपुर गांव के मतदान केंद्र पर भी मतदाता कड़ी धूप में ही लाइन में खड़े दिखे। तेज गर्मी के चलते मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की भीड़ बढ़ती रही। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला मतदाताओं की सजगता और उत्साह देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed