{"_id":"5bdc9cd3bdec2269c544ba90","slug":"171541184723-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में कारोबारी और ठेकेदार में चले डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में कारोबारी और ठेकेदार में चले डंडे
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
लेनदेन के विवाद में लकड़ी के कारोबारी और लकड़ी ठेकेदार में कहासुनी हुई। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कारोबारी की दुकान पहुंचकर डंडे से हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं, इस पूरे मामले की वीडियो भी पुलिस तक पहुंच गई। वीडियो के आधार पर पुलिस विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक शख्स का लकड़ी का कारोबार है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व कारोबारी ने ढंडेरा निवासी लकड़ी के ठेकेदार से 2.25 लाख में लकड़ी खरीदी थी। इसमें से कारोबारी ने दो लाख रुपये दे दिए थे, जबकि लकड़ी सही निकलने पर 25 हजार रुपये बाद में देने की बात कही थी। कारोबारी का आरोप है कि उसने जो लकड़ी खरीदी थी, उसमें कुछ लकड़ी खराब निकली थी। इसकी जानकारी उसने ठेकेदार को दी थी। शुक्रवार को ठेकेदार उसकी दुकान पर पहुंचा और तकादा करने लगा। उसने लकड़ी खराब होने की बात कहते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया और उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि झगड़े की किसी ने वीडियो बनाई थी, जो पुलिस को मिली है। वीडियो से विवाद करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।