फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साइबर ठगों ने युवक के खाते से निकाले 16 हजार

साइबर ठगों ने युवक के खाते से निकाले 16 हजार

Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने युवक के खाते से निकाले 16 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साइबर ठगों ने एक युवक को निशाना बनाया। युवक के मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानी कुंज निवासी किशोर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और एटीएम का नवीनीकरण कराने की बात कही। इसके लिए उसने एटीएम का पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर (पिन) पूछा। कॉल करने वाले के झांसे में आकर किशोर कुमार ने उसे एटीएम का पिन बता दिया। थोड़ी देर बाद किशोर कुमार के मोबाइल पर खाते से करीब 16 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। यह देखकर उसके होश उड़ गए और आननफानन वह कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसके खाते में मात्र 16 हजार रुपये थे, जिसे साइबर ठगों ने निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर कॉल आई थी, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed