फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा राम भरासे

इन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा राम भरासे

Wed, 01 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
इन रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा राम भरासे

विज्ञापन

लवजीत शर्मा
रुड़की। कांवड़ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे और पुलिस विभाग गंभीर नहीं है। यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस और रेलवे की बनाई व्यवस्था ग्राउंड पर नहीं दिख रही। रुड़की व आसपास के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से बनाई सामान्य व्यवस्था में कई छेद दिखे। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी भी की सक्रियता नहीं दिखाई दी। अमर उजाला ने बुधवार की रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट -

बदहाल रेलिंग, सीसीटीवी भी नहीं
रुड़की रेलवे स्टेशन को ‘ए’ श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। सुरक्षा के हिसाब से रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगे होने चाहिए। स्टेशन के दोनों ओर रेलिंग की व्यवस्था बेहद खराब है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी रेलिंग टूटी हुई है। माल गोदाम के सामने की ओर रेलिंग नहीं लगी है। कांवड़ के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


केबिन बने हुए हैं खंडहर
ढंड़ेरा रेलवे स्टेशन सुरक्षा के लिहाज अतिमहत्वपूर्ण है। सैन्य छावनी का सारा सामान यहीं उतारा व चढ़ाया जाता है। स्टेशन के सामने आबादी क्षेत्र है, लेकिन न कोई सुरक्षा दीवार है। कोई भी कहीं से एंट्री कर सकता है। यहां रेलवे के केबिन खंडहर बन गए हैं। जहां शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा का नहीं कोई इंतजाम
लंढौरा स्टेशन पर रेलवे विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जे हैं। स्टेशन में प्रवेश करने के बाद कहीं कोई रेलिंग नहीं लगाई गई है। कई बार चोरियां होने के बावजूद सुरक्षा बलों की तैनाती न के बराबर है। जबकि इसी स्टेशन पर देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर बदमाशों ने लूट के इरादे से गोली भी चलाई थी।

कहीं से भी घुसपैठ की संभावना
लक्सर रेलवे स्टेशन जंक्शन होने के कारण अति महत्वपूर्ण है। स्टेशन चारों ओर से खुला है, कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। टिकट घर के आस-पास रेलिंग लगी हुई, लेकिन कई जगह से टूटी हुई है। आसपास घनी आबादी क्षेत्र होने के बाद कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं मिला।

छोटे स्टेशन में चिंताजनक हालात
हडोसनी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक के तरफ रेलिंग लगी है। उसे भी शरारती तत्वों ने कई जगह पर तोड़ दिया है। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एक की ओर रेलिंग लगी है। रायसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर रेलिंग लगी है, लेकिन यहां रेलवे प्लेटफार्म के बीच में रेल फाटक बनी है। इससे स्टेशन पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इकबालपुर स्टेशन में प्लेटफार्म के एक साइड पर रेलिंग, लेकिन स्टेशन के सामने कोई व्यवस्था नहीं है।



वर्जन -
सीसीटीवी कैमरे का प्रस्ताव मंडल स्तर पर भेजा जा चुका है। रेलिंग लगाने के लिए भी संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी जवानों की तैनाती रहती है।
-- एसके वर्मा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed