फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जगह-जगह ईवीएम मशीनें हुई खराब, घंटों का वक्त हुआ बर्बाद

जगह-जगह ईवीएम मशीनें हुई खराब, घंटों का वक्त हुआ बर्बाद

Fri, 12 Apr 2019 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह ईवीएम मशीनें हुई खराब, घंटों का वक्त हुआ बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की व आसपास में कई जगह ईवीएम व वीवीपैट मशीन में खराब होने से मतदाता काफी देरी तक लाइन में लगे रहे। काफी देर बाद मतदान शुरू होने पर मतदाता वोट डालकर वापस लौटे। मतदान रुकने के दौरान अधिकारियों की भी सांसें अटकी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रुड़की सहित अन्य सभी स्थानों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन रुड़की में बूथ संख्या 19, 42, 16, 62, 70, 81 आदि पर वीवीपैट खराब निकली। इसके चलते अधिकारियों ने हाथोंहाथ इन बूथ संख्या पर वीवीपैट को बदल दिया। इसके चलते करीब 20 मिनट की देरी के बाद मतदान शुरू हुआ। रुड़की के समीप नगला इमरती में दोपहर ग्यारह बजकर 48 मिनट पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। ईवीएम खराबी होने के कारण मतदान रुक गया। ईवीएम खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके चलते मतदाताओं को लाइन में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे पुरानी ईवीएम मशीन को सील कर नई ईवीएम मशीन को लगाया गया। रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि रुड़की में छह वीवीपैट मशीनें खराब हुई थी। इसके चलते करीब 20 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। मशीनें बदलकर मतदान सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन

भगवानपुर के तेरह बूथों पर देरी से शुरू हुआ मतदान
भगवानपुर। भगवानपुर के तेरह बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीन की खराबी के कारण मतदान देरी से शुरू हुआ। इसके चलते मतदाताओं को काफी इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह भगवानपुर के सिकरोढ़ा के बूथ नंबर आठ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। यहां पर ईवीएम मशीन में वोट नहीं डाले जा रहे थे। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद ईवीएम मशीन को बदला गया। इसके बाद करीब आठ बजकर पांच मिनट पर मतदान शुरू हुआ। सिकरोढ़ा के साथ ही क्षेत्र के बूथ संख्या 121, 147, 128, 166, 14, 13 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। वहीं बूथ संख्या 113, 51, 138, 149 पर वीवीपैट मशीन खराब हो गई। इस कारण इन बूथों पर कुछ समय देरी से मतदान शुरू हुआ। एसडीएम भगवानपुर संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को बदला गया है। वहीं झबरेड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण करीब पंद्रह मिनट मतदान बंद रहा। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर। खानपुर क्षेत्र के दल्लावाला व चंदपुरी खुर्द गांव में भी मशीनों की खराबी के कारण मतदान रुका रहा। दल्लावाला गांव के पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन करीब आधा घंटे तक खराब रही। इसके बाद ईवीएम मशनी को ठीक कर मतदान को शुरू किया गया। इस दौरान वीवीपैट भी दो बार खराब आई। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक मतदान बंद रहा।
कलियर क्षेत्र में भी देरी से शुरू हुआ मतदान
पिरान कलियर। पिरान कलियर में भी ईवीएम खराब होने के कारण कई जगह देरी से मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बूथ संख्या 76, 79 व 13 पर ईवीएम खराब निकली। इसके बाद इन ईवीएम मशीनों को ठीक कराया गया। करीब आधा घंटे के बाद इन बूथों पर मतदान शुरू हो सका। इसके साथ ही बूथ संख्या 120, 123, 93, 26, 62 की ईवीएम खराब होने के कारण बदली गई। यहां भी करीब आधे घंटे बाद पोलिंग शुरू हो सका। एएसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्वक मतदान कराया गया है।
नौ बूथों पर रुका मतदान
लक्सर। लक्सर तहसील में मतदान शुरू होते ही जगह-जगह से ईवीएम मशीनों में खराबी होने की शिकायतें सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीम सोहन सिंह को मिलनी शुरू हो गई। लक्सर क्षेत्र के केहड़ा, खड़ंजा कुतुबपुर, अलावलपुर, कबूलपुर रायघटी एवं दरगाहपुर के मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें खराब हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सोहन सिंह ने तत्काल मशीनों को बदलवाया। इसके बाद मतदान शुरू हो सका। वहीं क्षेत्र के चार मतदान केंद्र पर भी वीवीपैट मशीनों ने धोखा दे गई। इसमें निरंजनपुर, सीमली, मखियाली खुर्द एवं निरंजनपुर की वीवीपैट मशीनें खराब हुई।

बंदरजूड़ में दस मिनट रुका मतदान
बुग्गावाला। बुग्गवाला क्षेत्र के बंदरजूड़ पोलिंग बूथ पर भी दस मिनट तक ईवीएम मशीन की खराबी के कारण पोलिंग बंद रहा। जिसके बाद पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों ने ईवीएम मशीन की खराबी को दूर किया। करीब सात बजकर दस मिनट पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed