{"_id":"5a5e48a24f1c1ba3268b4bcc","slug":"161516128418-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के लिए उतराखंड में भी स्विट्जरलैंड जैसी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के लिए उतराखंड में भी स्विट्जरलैंड जैसी लोकेशन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। फिल्म अभिनेता कृष्णा अभिषेक और अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि शूटिंग के लिए उत्तराखंड में भी स्विट्जरलैंड जैसी लोकेशन है। इस दौरान उभरते हुए सितारे ऋषभ चौहान ने भी अपनी आने वाली फिल्म की जानकारी साझा की।
मंगलवार को ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पत्रकारों से वार्ता में अभिनेता कृष्णा अभिषेक ने कहा कि वह रुड़की में पहली बार आए हैं, लेकिन इससे पहले वह उत्तराखंड के कई पहाड़ी शहरों में घूम चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जैसी लोकेशन है। वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग उत्तराखंड में जरूर करेंगे। रुड़की निवासी और उभरते हुए सितारे ऋषभ चौहान ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म डाई टू मारो की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। शेष शूटिंग अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर कश्मीरा शाह ने कहा कि अगर उन्हें रुड़की में ऋषभ जैसी ओर प्रतिभा मिलती है तो वह उन्हें आगे बढ़ने का जरूर मौका देगी। इस दौरान माला चौहान, अशोक चौहान आदि लोग मौजूद रहे। अभिनेत्री कश्मीरा शाह से जब फिल्म पद्मावत को लेकर एक पत्रकार ने सवाल किया तो उसने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।