फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसानों को फसलों के मुआवजे की उम्मीद जग़ी

किसानों को फसलों के मुआवजे की उम्मीद जग़ी

Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसानों को फसलों के मुआवजे की उम्मीद जग़ी
रुड़की। देवबंद रेलवे लाइन निर्माण के लिए किसानों को जमीनों के साथ-साथ उनकी फसलों का भी मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने किसानों की फसल का आकलन की गन्ना विभाग से रिपोर्ट मांगी है। जिसके चलते गन्ना विभाग के अधिकारियों ने आकलन का काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारी जल्द ही रिपोर्ट रेलवे को भेजने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों देवबंद रेलवे लाइन का काम जोरों पर चल रहा हैं। यह रेलवे लाइन रुड़की से झबरेड़ा होते हुए देवबंद निकलेगी। यदि विभागीय अधिकारियों की माने तो अक्टूबर माह तक रेलवे लाइन का काम पूरा हो जाएगा। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि वह रेलवे लाइन में जिन किसानों गन्ना आ रहा है। उसकी आकलन कर रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएं। जिसके चलते गन्ना विभाग के अधिकारी आकलन रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही गन्ना विभाग के अधिकारी रिपोर्ट रेलवे को भेज देंगे। इसके साथ ही रेलवे ने गेहॅू आदि फसलों के आकलन की मांग कृषि विभाग के अधिकारियों से की है। जिसके चलते किसानों को जल्द ही उनकी जमीनों के साथ-साथ फसलों का मुआवजा मिलने की भी उम्मीद जगी है। डीसीओ आशीष नेगी ने बताया कि रेलवे से आकलन के संबंध में पत्र मिला है। जिसके चलते आकलन का काम किया जा रहा है। जल्द ही आकलन रिपोर्ट रेलवे को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed