{"_id":"5cb3774abdec2214065a6df5","slug":"151555265354-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
रामनवमी के अवसर पर कस्बे में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर वापस यहीं आकर खत्म हुई। शोभायात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, घर-घर भगवा छाएगा, फिर रामराज आएगा आदि के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा में राम रथ आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार को लक्सर कस्बे में बसेड़ी रोड स्थित रामलीला मैदान में रामभक्त एकत्रित हुए। इसके बाद रामलीला मैदान से रामनवमी के जुलूस की शुरुआत की गई। इस दौरान राधा कृष्ण का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह राम भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा कस्बे के मेन बाजार, हरिद्वार रोड मोहल्ला, गर्ग धर्मकांटा, केशव नगर, गोवर्धनपुर, रोड मोहल्ला, रेलवे फ्लाईओवर, लोको कॉलोनी, लक्सरी, सीमली, शिवपुरी आदि जगहों से होकर रामलीला मैदान में आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शिवभक्तों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। मौके पर अतुल गुप्ता, नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीष गर्ग, गोपाल अग्रवाल, चंदर सिंह, राम कुमार गुप्ता, हर्ष प्रताप, अतुल गर्ग, प्रणव शर्मा, प्रशांत पाराशर, अरुण कुमार, साधुराम वर्मा, हिमांशु गोयल, मनीष गोयल मौजूद थे।