{"_id":"5b64a6584f1c1b9c3e8b4f8b","slug":"151533322840-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रा दिवस पर सभी की उपिस्थति जरूरी: बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रा दिवस पर सभी की उपिस्थति जरूरी: बत्रा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर निगम कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वत्रतंत्रा की दिवस की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में आयोजन समिति का भी गठन किया गया।
शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में शहर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली गई। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर निगम के सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त शाम सात बजे कवि सम्मेलन होगा, जिसका संयोजक किसलय क्रांतिकारी व सहसंयोजक अजय त्यागी को बनाया गया है। 15 अगस्त को छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसका संयोजक हरिमोहन गुप्ता व सह संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल को बनाया है। ध्वजारोहण सुबह दस बजे होगा, जिसका संचालन सुनील साहनी व अरिवंद गौतम करेंगे और सहयोगी के रूप में अुनज सैनी व अभिषेक चंद्रा होंगे। बताया कि आर्य कन्या स्कूल व डीपीएस की छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इसके लिए संयोजक सावित्री मंगला व सह संयोजक हेमलता चौधरी व विकास चौधरी होंगे। बताया कि रस्साकशी में संयोजक दर्शन लाल सोनकर, दंगल कार्यक्रम में संयोजक पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बाडी व दीदान कार्यक्रम की संयोजक राखी चंद्रा व सह संयोजक मनीषा बत्रा व हेमलता चौधरी होंगी। बैठक में सुनील साहनी, नवीन गुलाटी, अमन गोयल, अनुज सैनी, आकाश गोयल, मोहित, अवनीश शर्मा, तनुज राठी, संजय अरोड़ा, पंकज नंदा, हरीश शर्मा, पंकज, दीपक, जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।