फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गन्ने को लेकर शुगर मिल और किसान आमने-सामने

गन्ने को लेकर शुगर मिल और किसान आमने-सामने

Tue, 26 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
गन्ने को लेकर शुगर मिल और किसान आमने-सामने
मंगलौर। पांगी लगे गन्ने की खरीद पर उत्तम शुगर मिल की ओर से आनाकानी करने पर सोमवार को किसानों ने बैठक कर रोष जताया। चेतावनी दी यदि मिल ने अपना रुख नहीं बदला तो किसान किसी भी प्रकार का गन्ना नहीं देगी। उधर गन्ना प्रबंधक ने किसानों से साफ गन्ना ही मिल में लाने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को मुंडलाना किसान इंटर कालेज में गन्ना किसानों ने बैठक की। इसमें किसानों ने उत्तम चीनी मिल द्वारा पांगी लगे गन्ने को खरीदने मेें आनाकानी करने पर रोष जताया। साथ ही तय किया कि यदि मिल ऐसे गन्ने को खरीदने मेें आनाकानी करती है तो मिल को किसी तरह का गन्ना नहीं दिया जाएगा। बैठक में मिल के गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि मिल सिर्फ गंदे और बासी गन्ने की खरीद को मना कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि पांगी लगे गन्ने को साफ कर मिल लाया जाएगा तो मिल उसे जरूर खरीदेगी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले एक किसान मिट्टी लगा गन्ना मिल में लेकर आया था लेकिन, मिल प्रबंधन ने उसे खरीदने से मना कर दिया था। इस पर किसानों ने मिल परिसर में हंगामा भी किया था। सोमवार को मुंडलाना में हुई बैठक इसी प्रकरण को लेकर हुई। किसानों का कहना था कि नदी के पास के खेतों में पांगी लगा गन्ना आमतौर पर होता है। बैठक में किसान महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सेठपाल, विश्वास, बृजपाल, नरेश, विजेंद्र सिंह, धर्मवीर, रतन सिंह, यश कुमार, जुबैर, सलीम आदि मौजूद रहे। उधर, मिल के महाप्रबंधक लोकेंद्र लांबा का कहना है कि मिट्टी और जड़ वाले गन्ने को मिल नहीं खरीदेगा। किसान साफ सुथरा गन्ना मिल में लेकर आएं।
विज्ञापन

घटतौली को लेकर गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी
लक्सर। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव ने घटतौली की शिकायत पर कई तौल केंद्रों पर छापा मारा। जिसमें एक तौल केंद्र तकनीकी खराबी के कारण बंद मिला । अन्य तौल केंद्रों पर विशेष सचिव को कोई अनियमितता नहीं मिली है। समिति सचिव ने जांच रिपोर्ट डीसीओ हरिद्वार को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मिल के अधिकारियों को पिछले काफी समय से घटतौली की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को लक्सर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने लक्सर क्षेत्र के निरंजनपुर तौल केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान तौल केंद्र पर तैनात लिपिक ने समिति सचिव को बताया कि केंद्र के कांटे में तकनीकी गड़बड़ी होने के चलते केंद्र बंद है। उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया जा रहा है। इसके बाद सचिव निरंजनपुर गांव के ही दूसरे तौल केंद्र पर जांच पड़ताल की गई तो किसानों ने उन्हें बताया कि लिपिक सही तरीके से तौल कर रहा है। इसके बाद उन्होंने खानपुर क्षेत्र के तुगलपुर केंद्र पर छापा मारा इस दौरान तौल केंद्र बंद मिला। जिसकी वजह से किसानों की भीड़ लगी हुई थी। गन्ना समिति के सचिव ने जानकारी की तो लिपिक ने बताया कि किसान बिना पर्ची के एडवांस में गन्ना डालने की मांग कर रहे हैं और तौल बाबू एडवांस गन्ना तौलने से मना कर रहे है। इसीलिए तौल बंद है। इसके अलावा भी भिक्कमपुर, महाराजपुर कलां, चंद्रपुरी कलां, चंद्रपुरी केंद्र पर भी जांच पड़ताल की। सभी स्थानों पर तौल केंद्र सही पाए गए। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों की जांच रिपोर्ट डीसीओ हरिद्वार को भेजी जा रही है।

किसानों की समस्या को लेकर गन्ना कमिश्नर का घेराव होगा
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि यदि जिला अधिकारी के आदेशानुसार किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो गन्ना कमिश्नर का घेराव किया जाएगा।

सोमवार को उत्तराखंड किसान मोर्चे की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि जिला अधिकारी ने किसानों और गन्ना मिल के अधिकारियों की बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण का वादा किया था, जिसमें बाहरी गन्ना बंद करने, सामान्य गन्ने की खरीद बढ़ाना, गेट और सेंटरों की प्रशासन द्वारा चेकिंग करने और मिलों के तोल कांटों को मैन्युअल करने का आश्वासन दिया था। जिला अध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं करती तो मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा यदि तब भी समस्याएं हल नहीं हुई तो गन्ना कमिश्नर का घेराव किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र सैनी, चौधरी राजेंद्र सिंह, नरेश लोहान, सुरेंद्र लंबरदार, धर्मवीर प्रधान, मोहम्मद आलम, संदीप रोड़, भूपेश शर्मा, राजपाल सिंह, अनिल सैनी, जगदीश सैनी, पप्पू भाटिया, अब्दुल गनी, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed