{"_id":"6a7227c55a449b79cc0bd130","slug":"15-year-old-girl-goes-missing-under-suspicious-circumstances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1034775-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई की शाम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आस-पास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने जब घर में रखा मोबाइल चेक किया तो पता चला कि किशोरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘समीर’ नामक आईडी से किसी युवक के संपर्क में थी और उससे बातचीत करती थी।
पिता ने अंदेशा जताया कि इसी युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है जिससे उनका रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों और फेसबुक आईडी के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही किशोरी को तलाश लिए जाने का भरोसा दिलाया है।