{"_id":"6070948e8ebc3e590476223b","slug":"15-students-of-core-college-infected-hostel-sealed-roorkee-news-drn376099979","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर कॉलेज के 15 छात्र संक्रमित, छात्रावास सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर कॉलेज के 15 छात्र संक्रमित, छात्रावास सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार हाईवे स्थित कोर कॉलेज के छात्रावास के 15 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक साथ बड़ी संख्या में संक्रमित आने पर छात्रावास सील कर दिया गया है। साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर शहर और देहात में शुक्रवार को 85 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोर कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों के दो दिन पहले सैंपल लिए गए थे। इनमें से 15 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने से कोर कॉलेज प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने कोर कॉलेज के छात्रावास को सील करने के साथ ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। छात्रावास में सभी प्रकार की आवाजाही बंद कर दी गई है।
अपर उप जिला मजिस्ट्रेट पूरण सिंह राणा ने बताया कि छात्रावास में जरूरी सेवाएं जैसे गैस सिलिंडर, सब्जियां व दवाएं आदि की सप्लाई करने के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्रावास परिसर में करीब 116 छात्र-छात्राएं हैं। संक्रमित छात्रों के संपर्क में आए अन्य छात्रों के सैंपल लेने की व्यवस्था की जा रही है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के अन्य कई इलाकों में 85 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, लक्सर में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है।