फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   15 food samples were tested and sealed

Roorkee News: खाद्य सामग्री की जांच कर सील किए 15 सैंपल

Fri, 20 Mar 2026 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
15 food samples were tested and sealed
रुड़की के एक मॉल में खाद्य पदार्थ को जांच के लिए सील करते वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र
नवरात्र को देखते हुए शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मॉल से कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सामक चावल और सेंधा नमक आदि के 15 सैंपल लेकर राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन




जांच की खबर से आसपास के प्रतिष्ठान स्वामियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में भी निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और केवल मानक गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचने के निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि नवरात्र के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग मिलावटी सामान बेचने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे मामलों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और लगातार अभियान चलाकर सैंपलिंग की जा रही है। यदि किसी सैंपल में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। शहर से शुक्रवार को कुट्टू के आटे का एक, सिंघाड़े के आटे के दो, साबूदानें के तीन सामक चावल के चार और सेंधा नमक के पांच सैंपल लेकर राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed