फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   55 दुकान स्वामियों का होगा भौतिक सत्यापन

55 दुकान स्वामियों का होगा भौतिक सत्यापन

Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
55 दुकान स्वामियों का होगा भौतिक सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन आज यानी शुक्रवार को मिस्त्री मार्केट में दुकानों के सत्यापन का काम करेगा। इस दौरान आवंटियों का भौतिक निरीक्षक भी किया जाएगा। इस दौरान जो दुकानें नियमों के विरुद्ध दूसरे को किराये पर दी गई होंगी उसका आवंटन निरस्त करने को लेकर निगम प्रशासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
कर अधीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से चंद्रशेखर चौक से आगे मिस्त्री मार्केट में 55 दुकानें किराये दे रखी हैं। 15 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने के दौरान सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को दो दुकानें ऐसी मिली थी जिनको आवंटियों ने दो भागों में विभाजित कर दूसरे को किराये पर दिया गया था। उस दौरान सहायक नगर आयुक्त की ओर से आवंटियों को नोटिस भेजने के आदेश देकर अपना पक्ष रखने को कहा था। बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय की ओर से सूची कर अधीक्षक कार्यालय को दी गई। इसमें सभी दुकानदारों के सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से सत्यापन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

अंदर की दुकान खाली, सड़कों पर चल रहे सर्विस सेंटर
रुड़की। मिस्त्री मार्केट की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। यहां दुकानदारों की ओर से सड़कों पर बाइकों की रिपेरिंग की जा रही है। इससे यहां हरदम जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात पुलिस भी सड़क पर चल रहे सर्विस सेंटरों को दुकानों के अंदर ही चलाने को लेकर नगर निगम प्रशासन को पत्र भेज चुका है। लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed