{"_id":"5b22b0a64f1c1bf66e8b811f","slug":"141529000102-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में पार्टी का झंडा और फोटो प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई: जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में पार्टी का झंडा और फोटो प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई: जिला अध्यक्ष
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जिले की दो जिला पंचायत सीटों पर पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया है। ऐसे में पार्टी के झंडे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नाम पर वोटरों को गुमराह करने का प्रयास करने पर पार्टी कार्रवाई करेगी।
बृहस्पतिवार को बसपा की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व कोषाध्यक्ष सुदेश कश्यप ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ किया कि जिले की दो जिला पंचायत सीटों पर हो रहे चुनाव में पार्टी ने कोई प्रत्यार्शी नहीं उतारा गया है। ऐसे में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तस्वीरों और पार्टी के झंडे का इस्तेमाल कर वोटरों को गुमराह करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि कुछ नेता बसपा के नाम पर वोटरों को गुमराह कर रहे हैं। बैठक में अरुण कुमार, डिंपल सैनी, सुदेश चंचल, मुनेश सहगल, चरण सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन