{"_id":"5a429d174f1c1b156b8be97a","slug":"141514315031-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने फांसी लगाकेर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने फांसी लगाकेर की आत्महत्या
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। ठसका गांव में हरिद्वार डिपो के एक बस चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठसका गांव निवासी उमाकांत गौतम पुत्र जनेश्वर गौतम ने सोमवार देर रात घर के बरामदे की छत पर लगे हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके भाइयों और पुलिस को दी। सूचना पर एसआई प्रेमप्रकाश शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उमाकांत का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कई महीनों से अपने मायके सहारनपुर में रह रही थी। घटना के वक्त उमाकांत घर पर अकेला था। उसके अन्य परिजन पास में दूसरे मकान में रहते है। ब्यूरो