फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   14 people joined the Uttarakhand Kranti Dal

Roorkee News: उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए 14 लोग

Tue, 22 Sep 2026 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
14 people joined the Uttarakhand Kranti Dal
हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोकुल रावत के नेतृत्व में समाजसेवी प्रसन्न कुमार झा समेत 14 लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

गोकुल रावत ने कहा कि यूकेडी प्रदेश के जनसरोकारों और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न कुमार झा ने कहा कि यूकेडी प्रदेश की स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं को राजनीतिक मंच पर उठाने का कार्य कर रहा है। जिला महामंत्री रवि जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच निरंतर संवाद से होती है।
विज्ञापन

व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को भी उचित मंच पर उठाया जाना जरूरी है। प्रसन्न कुमार झा, अनिल सिंह रावत, विकास पंडित, रजत अरोड़ा, सोनू, शिवा जोशी, रंजीत कुमार, सौदागर कुमार, अमरजीत, पवन कुमार, जितेंद्र दास, गौरव अरोड़ा, सोनू कुमार और केवल सिंह रावत ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संदीप अग्रवाल, जसवंत सिंह बिष्ट, तुषार चौधरी, राकेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed