{"_id":"5b6354404f1c1b66428b5a42","slug":"131533236288-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड का सत्यापन हो तो सामने आएगा सच: चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड का सत्यापन हो तो सामने आएगा सच: चैंपियन
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। रोहिंग्या मुसलमानों के जिले में शरण लेने की जानकारी मुख्यमंत्री को देने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा है कि हरिद्वार क्षेत्र के राशन कार्डों की जांच हो तो सच अपने आप सामने आ सकता है। कहा कि उन्हें फिलहाल हरिद्वार क्षेत्र में रोहिंग्या के मुसलमानों के राशन कार्ड बनवाए जाने की जानकारी मिली है। अब खुफिया विभाग को इसमें काम करना होगा।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि हरिद्वार क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों के राशन कार्ड बनाने की जानकारी मिली थी। जिससे मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। जब उनसे पूछा गया कि किन जगहों पर रोहिंग्या मुसलमानों के राशन कार्ड बनाने की बात सामने आई है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल हरिद्वार में इस तरह की पुख्ता जानकारी मिली है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि राशन कोर्डों का सत्यापन होना चाहिए। सत्यापन होता है तो अपने आप सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग को राशन कार्ड समेत अपने स्तर पर इसकी जांच कर रिपोर्ट देनी चाहिए।