फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   12th accused in Binarsi murder case arrested

Roorkee News: बिनारसी हत्याकांड में शामिल 12वां हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
12th accused in Binarsi murder case arrested
बिनारसी गांव में आनंद हत्याकांड में शामिल 12वें आरोपी को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया। अब तक पुलिस अलग-अलग पक्ष के नामजद 25 लोगों में से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




एक फरवरी को रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे कार्यक्रम के दौरान बिनारसी के आनंद की पुरानी रंजिश के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता लक्ष्मी चंद की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। देर शाम मृतक पक्ष के आक्रोशित लोगों ने विपक्ष के मांगेराम को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन




एक ही दिन में दोहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों के 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मांगेराम की हत्या में शामिल बबलेश निवासी बिनारसी को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक पुनीत दनोशी ने बताया कि बिनारसी गांव के दोहरे हत्याकांड़ में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed