फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   1.25 lakh farmers of the district benefited from PM

Roorkee News: जिले के सवा लाख किसान पीएम सम्मान निधि से लाभान्वित

Fri, 24 Feb 2023 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh farmers of the district benefited from PM
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लक्सर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के चार साल पूर्ण होने पर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि वर्तमान में इस योजना से हरिद्वार के लगभग एक लाख 32 हजार 400 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। शुक्रवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। लक्सर पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जोशी ने कहा कि देश के आर्थिक विकास एवं उन्नति में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और किसान भाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की जिसमें पात्र किसानों को एक वर्ष में छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश में लगभग नौ लाख किसान पंजीकृत हो चुके हैं। हरिद्वार जिले में ही इस योजना से करीब एक लाख 32 हजार चार सौ किसानों को 2 सौ 63 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रदेश की स्थानीय फसलों को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए जियोग्रफिकल इन्डीकेशन टैग (जीआई टैग) के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके अंतर्गत अब तक मुनिस्यारी राजमा को केंद्र सरकार ने जीआई टैग दे दिया है। वहीं इसके अलावा उत्तरकाशी राजमा, पुरोला लाल धान, बेरीनाग चाय, गहत मंडुवा, झंगौराा, बुंराश जूश, काला भटट, चौलाई व अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, पहाड़ी तोर दाल और माल्टा को जीआई टैग दिलाए जाने के लिए केंद्र सरकार में आवेदन किया गया है। इससे प्रदेश में किसानों की फसलों को विशेष स्थान मिलेगा और उसका बहुत ही अच्छा मूल्य किसानों को प्राप्त होगा। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो किसानों की आय दोगुनी करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, भीम सिंह चौधरी, नितिन चौधरी, महिपाल, मोहित, मनदीप चौधरी, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed