{"_id":"5bd75d87bdec22698b7fd0a6","slug":"121540840839-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों से किसान परेशान: नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों से किसान परेशान: नरेश
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मपाल सिंह का हृदय गति रुकने से रविवार को निधन हो गया था। सोमवार को झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव में उनके अंतिम संस्कार में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।
झबरेड़ा में कुलदीप सैनी के आवास पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों का शोषण हो रहा है। उत्तराखंड सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उत्तराखंड में किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। न ही शुगरमिलों को चलाने के लिए कोई तारीख घोषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 29 मई से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना रेलवे विभाग के खिलाफ चल रहा है। रेलवे विभाग द्वारा वादा किया गया था कि भूमि अधिग्रहण के बदलने किसानों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, लेकिन अब रेलवे विभाग अपने वादे से मुकर रहा है। यदि सरकार किसानों की समस्याओं का हल नहीं करती है, तो किसान आंदोलन को बाध्य होगे। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि 2019 में लोकसभा के चुनाव में भाकियू इस सरकार का विरोध करेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, कुलदीप सेनी, रविंद्र थापा, अंकुर कुमार, रणवीर सिंह, इरपाल सिंह, चमनलाल शर्मा, सुशील कुमार, राजेंद्र, अरशद, मौहम्मद इनाम, रवि कुमार, ओमप्रकाश नेता, धर्मेंद्र सिंह, अनिल सैनी, सुक्रमपाल सिंह, सुनील कुमार, बब्लू कुमार, अजय प्रधान, विश्वास सिंह आदि मौजूद रहे।