फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर
रुड़की।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के बाहर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक की ओर जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर रहे 30 से अधिक खोखों को जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रखी। एएसडीएम प्रेम लाल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जिलाधिकारी ने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बैठक कर उद्यमियों की समस्याएं सुनी थी। इस दौरान स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश ने औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या को उठाया था। उन्होंने कहा था कि औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर ब्लॉक रोड के सामने अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही वाहनों के आने जाने में भी दिक्कत होती है। इसके अलावा उन्होंने बैठक में जल निकासी न होने की समस्या को भी उठाया गया था। सुनहरा क्षेत्र स्थित सरकारी जमीन से नाला निकालकर जल निकासी की समस्या का समाधान कराए जाने का भी सुझाव दिया था। जिलाधिकारी ने एएसडीएम प्रेम लाल को अतिक्रमण हटाने तथा जल निकासी के समाधान के लिए क्षेत्र का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एएसडीएम ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के लिए राजस्व उपनिरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में एएसडीएम प्रेमलाल ने बुधवार को अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से सड़क पर संचालित किए जा रहे 30 से अधिक खोखों को जेसीबी से हटवा दिया। साथ ही सड़क किनारे सीमेंट के स्लैब डालकर किए गए अतिक्रमण को भी हटवा दिया। लोगों ने विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने सभी खोखों को हटवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed